डुमरांव: आरा-बक्सर फोरलेन पर पुराना भोजपुर तक 19 किमी के दायरे में लगा महाजाम, विपरीत लेन से मुख्यालय पहुंचे डीआईजी
Dumraon, Buxar | Feb 11, 2025 आरा-बक्सर फोरलेन पर पुराना भोजपुर गांव तक मंगलवार को भी लंबा महाजाम लगा रहा। यह जाम पिछले दो दिनों से लगा हुआ है। मंगलवार को भी सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक लेन ब्लॉक रहा। इस कारण सिमरी में योजनाओं का निरीक्षण करने पहुंचे शाहाबाद के डीआईजी सत्यप्रकाश को भी गलत लेन के सहारे जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ा।