राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी दौड़ आयोजित
--
लौह पुरूष सरदार श्री वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में रन फॉर यूनिटी-एकता दौड का आयोजन जिला मुख्यालय अशोकनगर स्थित पटेल पार्क से रेलवे स्टेशन अशोकनगर तक किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर अशोकनगर विधायक श्री हरीबाबू राय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजय प्रताप सिंह यादव,पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी,कलेक्टर श्री साकेत मालवीय,पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश द्वारा पटेल पार्क में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
रन फॉर यूनिटी में सभी ने की सहभागिता
--
राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी में सभी ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस आयोजन में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी,जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, खिलाड़ी, कॉलेज एवं स्कूल के छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक ने भाग लिया। अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय एकता दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर पटेल पार्क से रेलवे स्टेशन अशोकनगर के लिए रवाना किया।
राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ
--
रेलवे स्टेशन अशोकनगर पर रन फॉर यूनिटी के समापन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजय प्रताप सिह यादव द्वारा उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। साथ ही पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी द्वारा उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर एसडीएम श्री इसरार खान,पार्षद श्री जयमण्डल सिंह यादव,पार्षद श्री महेन्द्र भारद्वाज सहित सोनू सुमन ,धर्मेन्द्र रघुवंशी, अधिकारीगण एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#ashoknagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Oct 31, 2026