विश्व धरोहर सप्ताह अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित
--
भारतीय पुरातत्व विभाग एवं पर्यटन तथा संस्कृति परिषद चंदेरी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व धरोहर सप्ताह 2026 का आयोजन 19 से 25 नवंबर तक किया गया है। सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को शासकीय माधव महाविद्यालय चंदेरी में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 06 से महाविद्यालयीन स्तर तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 47 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कक्षा 06 से कक्षा 08 के कुल 20 छात्र-छात्राओं, कक्षा 09 से 10 में कुल 25 छात्र-छात्राओं,कक्षा 11 वी से महाविद्यालयीन स्तर पर कुल 02 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कक्षा 06 से कक्षा 08 तक के वर्ग में प्रथम स्थान बिवान कोली शासकीय मॉडल स्कूल चंदेरी,द्वितीय स्थान सनाया नाज सिंधिया मेमोरियल चंदेरी तथा तृतीय स्थान इन्द्रप्रस्थ यादव सरस्वती विद्या मंदिर चंदेरी ने प्राप्त किया।
कक्षा 09 से कक्षा 10 तक के वर्ग में प्रथम स्थान सुहानी दुबे गुरूकुल एकेडमी चंदेरी,द्वितीय स्थान मुस्कान साहू शासकीय मॉडल स्कूल चंदेरी,तथा तृतीय स्थान दीपेश प्रजापति सरस्वती विद्या मंदिर चंदेरी ने प्राप्त किया। कक्षा 11 से महाविद्यालयीन वर्ग में प्रथम स्थान पायल कोली शासकीय माधव महाविद्यालय चंदेरी तथा द्वितीय स्थान अंकेश कुशवाह गुरूकुल एकेडमी चंदेरी ने प्राप्त किया।
#ashoknagar