जमुई: पीएमसीएच धनबाद में इलाज रत हत्या मामले के अभियुक्त को पिता और मामा लेकर हुआ फरार
हत्या मामले में धनबाद पीएमसीएच से इलाज के दौरान फरार बंदी मिसिर बीघा गांव निवासी सोनू कुमार यादव के घर धनबाद के सरायढेला थाना की पुलिस ने टाउन थाना की पुलिस के सहयोग से इश्तिहार चिपकाया है और जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करने की संख्त हिदायत दी है। साथ ही सोनू कुमार यादव को भगाने में सहयोग करने वाले उसके पिता परशुराम कुमार यादव और मामा पप्पू यादव पर भी मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इश्तिहार की यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद धनबाद के सराय ढेला थाना के एएसआई सुमन कुमार द्वारा की गई है। इस कार्रवाई से पूरे गांव में चर्चा का माहौल बना है, लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। #jamui #CrimeNews #jamuiPolice #dhanbadpolice
Jamui, Jamui | Oct 29, 2026