अनाज लदा ट्रक ने ई- रिक्शा में मारी ट^क्क^र, बाल- बाल बचे चालक व यात्री
जमुई: शहर के अतिथि पैलेश के पास सोमवार की देर शाम 7:00 बजे तेज रफ्तार अनाज लदा ट्रक अनियंत्रित होकर ई- रिक्शा में टक्कर मारते हुए काफी दूर तक ई- रिक्शा को घसीटते हुए चली गई। गनीमत रही की ई-रिक्शा पलटी नहीं वरना बड़ी हादसा हो सकती थी। ई- रिक्शा पर सवार चालक समेत आधा दर्जन लोग बाल- बाल बच गए। दुर्घटना के वक्त मौके पर अफरा- तफरी का माहौल बन गया। भाग रहे अनाज लदे ट्रक को स्थानीय लोगों के द्वारा महिसौड़ी चौक के पास पकड़ लिया गया और चालक को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बताया जाता है कि ट्रक जमुई स्थित एफसीआई गोदाम से अनाज लेकर शेखपुरा गोदाम जा रहा था। इसी दौरान अतिथि पैलेश के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ई- रिक्शा में टक्कर मारते हुए काफी दूर तक घसीटती चली गई। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। ट्रक चालक की पहचान अजय कुमार सिंह के रूप में हुई है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। #jamui #jamuiPolice #Exident
Jamui, Jamui | Oct 29, 2026