जमुई: मलयपुर फाटक के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर युवक पर च^ढ़ा^या, सदर अस्पताल में भर्ती
जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मलयपुर रेलवे फाटक के पास सड़क दुर्घटना में बाइक से गिरे युवक पर सीमेंट लदा ट्रैक्टर चढ़ाकर फरार हो गई, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गं^भी^र अवस्था में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सूचना के बाद परिवार वाले पहुंचे और मंगलवार की रात 08:00 बजे तक युवक का इलाज कराया गया। फिलहाल इलाज के दौरान युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गनीमत रही कि ट्रैक्टर बाएं कांधे और हाथ को अपने चपेट में ली जिससे युवक घायल हो गया अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। घायल युवक की पहचान मटिया निवासी शंभू प्रसाद वर्णवाल के पुत्र सिंटू कुमार के रूप में हुई है। #jamui #Exident #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Oct 29, 2026