जमुई: 06 चक्का ट्रक में बॉक्स बनाकर की जा रही शराब की तस्करी को उत्पाद विभाग ने पकड़ा
जमुई: विभाग के सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर शराब के विरुद्ध की जा रही वाहन जांच के दौरान एक बार फिर उत्पाद विभाग की टीम को अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी मिली है।
इस बार सोमवार की शाम सोनो- चकाई मुख्य मार्ग पर बटिया जंगल स्थित चिरैन पुल के पास एक छह चक्का ट्रक में बने बॉक्स से 922. 320 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। साथ ही चालक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान हरियाणा के हिसार जिला निवासी सुभाष चंद्र सोनी के पुत्र विजय सोनी के रूप में हुई है। यह कार्रवाई उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में एएसआई महेंद्र कुमार द्वारा की गई है, जो उत्पाद विभाग के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। अन्य शराब तस्करों के बीच भी दहशत फैली हुई है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि आगामी दीपावली पर्व को लेकर जमुई- झारखंड सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब के विरुद्ध छापेमारी और वाहन जांच अभियान तेज कर दी गई है। इसी क्रम में उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में एएसआई महेंद्र कुमार द्वारा एक खाली छह चक्का ट्रक की जांच की गई। जांच के दौरान ट्रक में बने बाक्स से विभिन्न ब्रांड का 922. 320 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया गया है। अवैध शराब की खेप धनबाद से सोनो लाई जा रही थी। शराब तस्कर का भी पता लगाया जा रहा है। शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी जारी है। #jamui #Sharabbandi #jamuiPolice #UtpadVibhag
Jamui, Jamui | Oct 29, 2026