करगहर: करगहर के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी के स्थानांतरण के बाद विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मेंद्र सिंह का स्थानांतरण के बाद करगहर प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे तथा पिछले तीन वर्षों में तत्कालीन बीडीओ के द्वारा किए गए कार्यों की खूब सराहना की गई तथा तालियां भी बजाई गई। इस दौरान नए बीडीओ का स्वागत हुआ ।