घर-घर पहुंचा विधिक सहायता का संदेश, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजा
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 60 दिवसीय मेगा ड्राइव नालसा योजना 2026 के तहत ग्राम पंचायत तोतर में लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
प्रतिधारक अधिवक्ता एवं अधिकार मित्रों द्वारा डोर-टू-डोर संपर्क कर ग्रामीणों की भूमि संबंधी मामलों, पारिवारिक विवाद, दस्तावेजी समस्याओं और शासकीय योजनाओं से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली जा रही है।
साथ ही ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि आर्थिक कठिनाई के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे—जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सलाह एवं आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध है।
न्याय की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने की दिशा में यह पहल निरंतर जारी है।
#NALSA #LegalAid #Kondagaon #विधिक_सहायता #न्याय_सबके_लिए SushasanSarkar