टीबी मुक्त भारत अभियान: कोण्डागांव में व्यापक सर्वेक्षण
कोण्डागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंचायत एवं वार्ड स्तर पर लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं
📌 18 अगस्त से 06 सितंबर 2026 तक चले टीबी स्क्रीनिंग एवं सर्वेक्षण अभियान में 678 संभावित मरीजों की जांच** की गई।
✅ 7 मरीज टीबी पॉजिटिव पाए गए।
💊 चिन्हित मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है।
टीबी उन्मूलन अभियान को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने के लिए विश्रामपुरी विकासखंड को टीबी मुक्त पंचायत/वार्ड अभियान के लिए चिन्हित किया गया है। मितानिनों एवं मितानिन प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देकर संभावित मरीजों की पहचान, जांच और उपचार तक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।
समय पर जांच और उपचार ही टीबी से बचाव की कुंजी है। आइए, जागरूक बनें और टीबी मुक्त कोण्डागांव के संकल्प में सहभागी बनें।
#TBMuktBharat #टीबीमुक्तभारत #TBMuktKondagaon #Kondagaon #स्वस्थकोण्डागांव स्वास्थ्य