गांगड़तलाई: गांगड़तलाई में पेंशनर समाज भवन निर्माण को लेकर हुई चर्चा
गांगड़तलाई में राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा गांगड़तलाई की मासिक बैठक रोहनवाड़ी स्थित छात्रावास परिसर में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई।