भगवानपुर: वैशाली में एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर, 3 की मौत
इस वक्त बड़ी और दुःखद खबर वैशाली से आ रही है जहाँ एक ही परिवार के 4 लोगो ने जहर खा लिया जिसमें से तीन की मौत हो गई जबकि एक बच्ची गंभीर है जिसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना ग़ोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव की है।मृतकों में 55 वर्षीय निर्मला देवी,35 वर्षीय सीमा देवी,और 12 वर्षीय मुन्ना कुमार शामिल है जबकि 15 साल की ऋषिका की हालत गंभीर है।