भितरवार: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर शीतला माता मंदिर के समीप हुई दुर्घटना में घायल लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया, प्रभारी मंत्री श्री सिलावट एवं सांसद श्री कुशवाह भी मुख्यमंत्री के साथ ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।