टीकमगढ़: लखौरा गांव के पास सड़क हादसे में व्यक्ति घायल, गंभीर चोटें, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के लखौरा गांव के पास एक व्यक्ति सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम गौरीशंकर रैकवार बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति बाइक से अन्य गांव से अपने गांव आ रहा था, रास्ते में लखौरा गांव के पास वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। परिजन ने आशंका जताई है कि व्यक्ति किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ है।