टीकमगढ़: जिलेभर में पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर 500 वाहनों को किया चेक, 63 चालान काटकर वसूला ₹20600 का शमन शुल्क
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अवैध गतिविधियों को रोकने एवं यातायात नियमों के पालन हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई है। इस दौरान पुलिस ने कुल 500 वाहनों को चेक किया। सघन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 63 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 20600 का समन शुल्क वसूला है।