टीकमगढ़: दिगौड़ा थाना पुलिस ने गुमशुदा महिला को ढूँढ़ निकाला, परिजनों को सौंपा
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा गुम बालक बालिकाओं महिलाओं की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिगौड़ा थाना प्रभारी संदीप सोनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र की एक गुम महिला को साइबर सेल की सहायता से सकुशल दस्तयाब किया गया है। महिला को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।