टीकमगढ़: टीकमगढ़ में आवारा सांडों का आतंक, कोतवाली के सामने लड़ाई में बाइक सवार घायल
टीकमगढ़ शहर में आवारा सांडों से लोगो की सुरक्षा खतरे में है। कोतवाली के सामने दो सांडो की लड़ाई में 26 वर्षीय बाइक सवार प्रमोद वंशकार घायल हो गए। इससे पहले भी एक घटना हुई थी, जिसमें लुकमान चौराहा पर सांडो की टक्कर से लईक खान की कार को नुकसान पहुंचा था। सीएमओ ने कहा कि गोवंश पकड़ने का काम चल रहा है।