टीकमगढ़: टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट में टीएल की बैठक, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जल गंगा संवर्धन अभियान में जलदूतों की सहभागिता को सुनिश्चित करे। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति हेतु बिंदुवार समीक्षा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को अभियान प्रभावी बनाने के सख्त निर्देश दिए।