टीकमगढ़: बंगाल में हुई हिंसा के विरोध में बजरंग दल व VHP ने कलेक्टर कार्यालय में दिया ज्ञापन, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की
सोमवार को पश्चिम बंगाल में वक्फ़ कानून को लेकर हुई हिंसा के विरोध में हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। हिंदू संगठनों ने ममता सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने हिंदू समाज के जीवन और संपत्ति की रक्षा संभव नही है।