बलरामपुर! अपर एसपी ने गूगल मीट से ली जनसुनवाई, मौके पर ही दिए निस्तारण के आदेश...
रिपोर्ट- इमरान अली शाह
#बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने एसपी कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान जिलेभर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए एएसपी ने अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए।
कार्रवाई में तेजी लाने के लिए एएसपी ने गूगल मीट के जरिए सीधे थाना प्रभारियों से संवाद किया। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि आमजन की हर शिकायत का समयबद्ध, प्रभावी और न्यायसंगत निस्तारण होना चाहिए। किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विशेष रूप से भूमि विवाद और राजस्व से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए हैं। जनसुनवाई के इस डिजिटल और पारदर्शी तरीके से दूर-दराज से आए पीड़ितों को जल्द न्याय की उम्मीद जगी है।
#balrampur #balrampurpolic