पोहरी: सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा प्रारंभ किए गए अखिल भारतीय जागरूकता अभियान सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत गुरुवार 5 नबम्बर को दोपहर 12 बजे शासकीय उत्कृष्ट विधालय पोहरी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।आयोजित शिविर का शुभारंभ सुश्री काजल नायक व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड पोहरी द्वारा किया गया।