सीआरपीएफ जवान-शिक्षिका के बीच शादी को लेकर विवाद गहराया, मां बोली- लड़की से सिर्फ मुलाकात हुई, एनजीओ पर 5 लाख मांगने का आरोप, पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर मामले की कर रही जांच
गया: बीपीएससी शिक्षिका और सीआरपीएफ जवान के बीच शादी को लेकर विवाद गहरा गया है। जहां गयाजी के चिडियामा के स्वर्गीय गुड्ड सिंह की पुत्री जो कि पेशे से BPSC शिक्षिका व CRPF जवान पर जबरन शादी करने का दबाव डाल रही है, वहीं जवान के परिवार का आरोप है कि एक महिला सुरक्षा संगठन से जुड़ी एक महिला, शिक्षिका से समझौते के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने तक की धमकी दी है। इन आरोपों के बाद अब पुलिस एक एनजीओ की कथित भूमिका की भी जांच कर रही है। पूरा मामला पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र से जुड़ा है। बताया जाता है कि गया जिले के चिड़ियामा गाँव की निक्की कुमारी से शादी की बात अथमलगोला थाना के बिजरुक निवासी सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर मंजीत से चल रही थी। दोनों परिवारों की मुलाकात बख्तियारपुर की एक महिला मध्यस्थ के माध्यम से कराई गई थी। जवान की मां ने बताया कि 5 सितंबर 2025 को पटना के हनुमान मंदिर में दोनों पक्षों की ओर से देखा-देखी कार्यक्रम था। लेकिन परिवार को रिश्ता पसंद नहीं आया और दो दिन बाद उन्होंने शादी से इनकार कर दिया था। उनका आरोप है कि इसके बाद शिक्षिका ने बायोडाटा से मोबाइल नंबर लेकर मंजीत से संपर्क करना शुरू किया और शादी नहीं करने पर आत्महत्या की धमकी देकर दबाव बनाने लगी। विवाद उस समय और बढ़ गया जब करीब दो-तीन महीने पहले मंजीत के रिंग सेरेमनी की बात शिक्षिका को पता चली। इसके बाद शिक्षिका अथमलगोला थाना पहुंच जवान पर शादी का झांसा देकर अलग-अलग जगहों पर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिक्षिका के इन आरोपों की जांच पुलिस कर रही है। ।
#gayadastak
#गयाजी
#GayaNews
#gaya
#manpurgaya
#CrimeNews
#GayaPolice
#biharpolties