दमोह: कलेक्टर के निर्देश पर फूड सेफ्टी टीम की छापेमारी, विशाल मेगा मार्ट, क्लब हाउस रेस्टोरेंट, वाटर प्लांट पर एक्शन
Damoh, Damoh | Jun 17, 2026 दमोह में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. शहर के विशाल मेगा मार्ट, श्याम नगर के क्लब हाउस रेस्टोरेंट और नूरी नगर के वाटर प्लांट पर औचक निरीक्षण किया गया. तीनों जगह कई कमियां मिलने पर नोटिस जारी किए गए हैं.