करछना: ठकुरी का पुरवा गांव से पुलिस ने 1290 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, विभिन्न उपकरण किए बरामद
पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के निर्देशन में गुरुवार को घूरपुर पुलिस ने 1290 लीटर अवैध कच्ची देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब बनाने के विभिन्न उपकरण बरामद किए व भट्ठी व लहन को नष्ट किया। पकड़ा गया अभियुक्त घूरपुर के छोटा कंजासा गांव का रहने वाला है।