करछना: अकोढा गांव में गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
प्रयागराज के यमुना पार क्षेत्र में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है, ताजा मामला कौंधियारा क्षेत्र के अकोढा गांव का है, जहां पर गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग नहीं बुझा पाए, सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया है।