करछना: ग्लास फैक्ट्री सब्जी मंडी के पास विपरीत दिशा में आ रही पिकअप गाड़ी ने टूरिस्ट गाड़ी में मारी टक्कर
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर घूरपुर थाना क्षेत्र के ग्लास फैक्ट्री सब्जी मंडी के पास विपरीत दिशा में आ रही पिकअप गाड़ी ने सामने से आ रही टूरिस्ट गाड़ी में टक्कर मार दी, हालांकि इस दुर्घटना में दोनों गाड़ियों के लोग बाल - बाल बचे हैं, तथा दोनों गाड़ियों द्वारा एक दूसरे के नुकसान की भरपाई करने पर मामले का सुलह - समझौता कर लिया गया है।