करछना: बरम की मोरी के पास ओवरलोड डामर,गिट्टी लादकर मार्ग से गुजर रहा ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा।
करछना थाना क्षेत्र के बरम की मोरी के पास बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया।ट्रैक्टर चालक अरविंद कुमार ओवरलोड डामर गिट्टी लादकर मार्ग से गुजर रहा था। अभी वह बरम की मोरी के पास पहुंचा था,उसी दरमियान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और गड्ढे में जा पलटा। हादसे में चालक बाल बाल बच गया। शुक्र रहा की कोई बड़ी घटना नहीं हुई।