करछना: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर औद्योगिक थाना की पुलिस द्वारा रामपुर तिराहे पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को औद्योगिक थाना प्रभारी महेश मिश्रा की अगुवाई में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मार्ग से गुजरने वाले फोर वाहनों की सघनता पूर्वक जांच पड़ताल की गई। वही बिना हेलमेट के बाइक चला रहे कई लोगों का चालान काटा गया। पुलिस की इस कार्यवाही से मार्ग से गुजरने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा।