करछना: काजीपुर, सरयु नगर, प्रेम नगर मोहल्ले में एक सप्ताह से पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोगों ने जल निगम पर पहुंचकर किया घेराव।
नैनी क्षेत्र अंतर्गत काजीपुर, सरयु नगर, प्रेम नगर मोहल्ले में बीते एक सप्ताह से जल निगम में नियुक्त कर्मचारियों की मनमानी रवैया के चलते पानी बंद कर दिया गया है। जिससे उक्त मोहल्ले के रहने वाले दस हजार से अधिक लोग पेयजल की संकट से जूझ रहे हैं। कई बार अधिकारियों से शिकायत किया किए जाने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। जिसको लेकर लोगों ने जल निगम का घेराव किया