बलरामपुर में जमीन की पैमाइश के नाम पर कानूनगो ने वसूले 15 हजार रुपये! रिश्वत लेते 11 सेकंड का वीडियो वायरल।
पेट्रोल खर्च के नाम पर पहले लिए 2 हजार, फिर पैमाइश के लिए मांगे 15 हजार; पीड़ित ने साक्ष्यों के साथ एसडीएम से की शिकायत, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन।
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में तहसीलों में कथित भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। अधिवक्ताओं के हालिया आंदोलन में तहसीलों में भ्रष्टाचार का मुद्दा प्रमुखता से उठने के बाद अब तुलसीपुर तहसील से जुड़ा रिश्वतखोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 11 सेकंड के इस वीडियो में एक व्यक्ति कानूनगो को रुपये देते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़ित का आरोप है कि जमीन की पक्की पैमाइश कराने के नाम पर राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) ने उससे कुल 15 हजार रुपये की अवैध वसूली की।
फिलहाल वायरल वीडियो और पीड़ित की शिकायत के बाद राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि जांच में आरोपों की कितनी पुष्टि होती है और जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।
#BalrampurNews #बलरामपुर #Tulsipur #तुलसीपुरतहसील #भ्रष्टाचार #रिश्वतखोरी #Kanungo #राजस्वविभाग #UPNews #वायरल #वायरलवीडियो #highlights #BreakingNews #DMBalrampur #SDMTulsipur #AntiCorruption #ViralVideo #निष्पक्षजांच #जनताकीआवाज #सत्यएवंमानवता DM Balrampur MYogiAdityanath