पीरो: किराना दुकान की आड़ में गांजे का कारोबार, 8.760 किलो गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Piro, Bhojpur | Sep 26, 2026 पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के नवाडीह निवासी 27 वर्षीय अमित ठाकुर अपनी किराना दुकान में गांजा छिपाकर रखता है और उसकी खरीद-बिक्री करता है। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ पीरो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान 8 किलो 760 ग्राम गांजा, एक डिजिटल तराजू और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।