पोड़ैयाहाट: अपराध की गुप्त सूचना पर पोड़ैयाहाट पुलिस बरत रही है विशेष सावधानी
अपराध की गुप्त सूचना के मद्देनजर पोड़ैयाहाट पुलिस विशेष सावधानी बरत रही है। पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि पुलिस को ऐसी सूचना प्राप्त हुई है की बाहर के कुछ आपराधिक तत्व इन दोनों इस इलाके में सक्रिय हैं। इसे लेकर विशेष चौकसी और निगरानी की जा रही है।