अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 प्रकरण दर्ज; 26 लीटर कच्ची शराब और 42 पाव देशी मदिरा जब्त
मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिले के डिंडौरी, समनापुर और शहपुरा वृत्त में शिकायतों के आधार पर लगातार दबिश देकर 6 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान 26 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब तथा 42 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 8,140 रुपये आंकी गई है।
आबकारी विभाग के अनुसार कार्रवाई में डिंडौरी निवासी राम प्रसाद के कब्जे से 22 पाव देशी शराब, लालपुर निवासी रमई से 20 पाव देशी शराब, जबकि कुकर्रामठ एवं अन्य क्षेत्रों से कुल 26 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब बरामद की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी बैधनाथ वासनिक के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में उप निरीक्षक सम्हर सिंह धुर्वे, आबकारी आरक्षक मनीष उइके, करिश्मा सलामे, नगर सैनिक तोक सिंह मरावी, भृत्य मनीष बैरागी तथा वाहन चालक कुलदीप उइके और सुरेन्द्र सिंह ठाकुर ने सक्रिय भूमिका निभाई।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#Dindori #ExciseDepartment #IllegalLiquor #MPExcise #LiquorRaid #MadhyaPradesh #CrimeNews #ActionAgainstIllegalLiquor #DindoriNews #LawEnforcement #ExciseRaid #BreakingNews #PublicSafety #IllegalTrade #NewsUpdate