पकड़ीबरावां उत्पाद थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कौवाकोल थाना क्षेत्र के सरौनी गांव में छापेमारी कर 29.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
तलाशी के दौरान एक मकान के कमरे में सीढ़ी के नीचे बोरे में छिपाकर रखी गई रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की एवं ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की की कुल 39 बोतलें जब्त की गईं।
मौके से कुमारी शर्मिला (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि बरामद शराब उसके पति शंभू यादव द्वारा लाकर दी जाती थी तथा उसी के निर्देश पर बिक्री की जाती थी।
गिरफ्तार महिला एवं फरार अभियुक्त शंभू यादव के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #Nawada #ExciseDepartment #LiquorSeizure #ActionAgainstIllegalLiquor #BiharPolice
Nawada, Bihar | Jun 24, 2026