पोड़ैयाहाट: प्रखंड कार्यालय पोड़ैयाहाट के सभागार में हुई बैठक, केंद्र सरकार की झंडोत्तोलन गाइडलाइन की जानकारी दी गई
प्रखंड कार्यालय पोड़ैयाहाट के सभागार में गुरुवार को विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के हिसाब सेझंडोत्तोलन का समय बदला गया । राष्ट्र गीत और राष्ट्रगान को अनिवार्य कर दिया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि यह गाइडलाइन सभी स्कूल कॉलेज प्रतिष्ठान आदि के लिए जारी किया गया है ।