बड़गांव: उदयपुर के जिला कलक्टर नमित मेहता ने राजस्व अधिकारियों की बैठक की
उदयपुर, 25 मार्च – जिला कलक्टर नमित मेहता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप की तहसीलवार समीक्षा की और धीमी प्रगति वाली तहसीलों को 31 मार्च तक सुधार के निर्देश दिए। ऋषभदेव, बारापाल और खेरवाड़ा की प्रगति की सराहना की गई।कलक्टर ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अधिक किसानों को जोड़ने पर जोर दिया।