बड़गांव: शहर में 3 स्थानों पर यातायात पुलिस सहायता केंद्रों का किया गया उद्घाटन
उदयपुर, 25 मार्च 2025: शहर के चेटक सर्कल, प्रतापनगर चौराहा और साइफन चौराहा पर यातायात पुलिस सहायता केंद्रों का उद्घाटन किया गया। यह केंद्र आवास फाउंडेशन, मानसरोवर जयपुर के सहयोग से स्थापित किए गए हैं, जिनका उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और पुलिस सहायता को अधिक प्रभावी बनाना है।आम जनता को भी त्वरित सहायता उपलब्ध हो सकेगी।