बड़गांव: राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में टाउन हॉल स्थित सुखाड़िया रंगमंच पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
राजस्थान दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन। दरअसल राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में टाउन हॉल स्थित सुखाड़िया रंगमंच पर मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें 700 स्वयं सहायता समूहों को ₹5.25 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।