बड़गांव: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 26 मार्च को उदयपुर दौरे पर रहेंगे, कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट स्थित ऑफिस से दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री सिंधिया बुधवार को रहेंगे उदयपुर दौरे पर। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 26 मार्च को उदयपुर दौरे पर रहेंगे। वे दिवंगत अरविंद सिंह मेवाड़ के परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट करेंगे और शाम को दिल्ली लौट जाएंगे। प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।