घाटमपुर: जेल से बाहर आए बदमाश ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में वह घायल हुआ
घाटमपुर क्षेत्र में जेल से छूटकर आए एक बदमाश ने रात में पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।घायल आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।