लखीसराय: सदर अस्पताल परिसर का डीएम शैलेंद्र कुमार ने किया निरीक्षण
लखीसराय। गुरुवार की पूर्वाह्न करीब 8:30 बजे जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने सदर अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर के विभिन्न स्थानों का जायजा लिया तथा वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।इस दौरान डीएम ने सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों की स्थिति, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली