मुशहरी: मुजफ्फरपुर के बड़ी ईदगाह में प्रेम और भाई चारे के साथ अदा की गई ईद की नमाज, मुस्लिम के साथ साथ सैकड़ो हिंदू भी शामिल हुए
देश भर के साथ- साथ बिहार की अघोषित राजधानी मुजफ्फरपुर में ईद की रौनक दिखाई दे रही है।शहर के बड़ी ईदगाह ,जमा मस्जिद और दाता कम्बल शाह मजार के साथ जिले के कई मस्जिद में नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की।ईद को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किया है। सभी जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की प्रतिनयुक्ति की गई है।