गौशाला रोड स्थित महथा कंपाउंड में मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल संघ की बैठक आहूत की गई जिसमें बिहार फुटबॉल संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया एवं जिला फुटबॉल सीनियर डिवीजन और जूनियर डिवीजन का मैच कराने के संबंध में निर्णय लिया गया।
दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को बिहार फुटबॉल संघ का संघटनात्मक चुनाव अखिल भारतीय फुटबॉल संघ के संरक्षण संपन्न की गई जिसमें नवगठित कमिटी में मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री अश्वनी खत्री को बिहार फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष, मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के कार्यकारी सचिव श्री सुनील कुमार सिंह को निगरानी अपीलीय कमेटी के सदस्य एवं मुजफ्फरपुर जिला के हेड रेफरी श्री दीपक कुमार को बिहार रेफरी कमेटी का सदस्य निर्वाचित किया गया था।
आज मुजफ्फरपुर जिला फुटबाल संघ के बैठक में तीनों नव निर्वाचित सदस्यों को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। बैठक में मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल जूनियर डिवीजन एवं सीनियर डिवीजन लीग प्रतियोगिता को प्रारंभ करने से संबंधीत निर्णय लिया गया तथा जिला फुटबॉल क्लबों के रजिस्ट्रेशन के लिए फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है जबकी प्रतियोगिता दिसंबर माह के द्वितीय सप्ताह के बाद प्रारंभ किये जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सभी माननीय सदस्यों से चर्चा उपरांत आपसी सहमती से अनिल कुमार श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी मनोनीत किये जाने का महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया।
सर्वविदित है की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 04 दिसंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक चतुर्भुज राम मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट खेला जाएगा इसके बाद लीग प्रतियोगिता को प्रारंभ किया जाएगा।
उक्त अवसर पर तिरहुत स्नातक सीट से द्वितीय वार निर्वाचित श्री वंशीधर ब्रजवासी को फुलमाला एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया तथा फुटबॉल खेल के उत्तरोत्तर विकास से संबंधित उनसे विस्तृत चर्चा की गई!
Musahri, Muzaffarpur | Nov 1, 2026