माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर द्वारा जिला में 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर, HSC–मुस्तफापुर में विकास कार्य
मिशन कायाकल्प के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, HSC–मुस्तफापुर में भवन के सौंदर्यीकरण एवं सुधार कार्य कराए जा रहे हैं। कार्य से पूर्व एवं कार्य प्रगति की तस्वीरें स्वास्थ्य केंद्र को बेहतर एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती हैं। इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य केंद्र के बुनियादी ढाँचे को सुदृढ़ करना तथा आम नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar