जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली एवं विकसित भारत–जी राम जी योजना की समीक्षा बैठक
दिनांक 20.11.2026 को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा जिले के सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ जल-जीवन-हरियाली अभियान एवं विकसित भारत–जी राम जी योजना के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के प्रमुख एजेंडा एवं समीक्षा बिंदु :
1. मिशन कायाकल्प: पंचायत स्तर पर आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा।
2. आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण: नए आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए उपयुक्त स्थल चयन, संयुक्त सर्वेक्षण, ले-आउट एवं कार्य प्रारंभ की स्थिति।
3. ग्रामीण हाट: ग्रामीण हाट निर्माण हेतु तकनीकी स्वीकृति (TS), प्रशासनिक स्वीकृति (AS) एवं कार्य प्रारंभ की समीक्षा।
4. श्रमिक नियोजन एवं PD Generation: निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजन एवं श्रमिकों की भागीदारी बढ़ाना।
5. e-MR एवं श्रमिक नियोजन: e-MR निर्गमन तथा कार्यस्थलों पर श्रमिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करना।
6. वृक्षारोपण: वित्तीय वर्ष 2026-27 में पौधरोपण से संबंधित मानव दिवस सृजन एवं प्रगति की समीक्षा।
7. Material Voucher Entry: सामग्री मद में स्वीकृत राशि के विरुद्ध विपत्रों की प्रविष्टि की स्थिति।
8. श्रमिक e-KYC: कुशल, अर्द्धकुशल एवं अकुशल श्रमिकों के e-KYC कार्य में तेजी लाना।
9. योजना पूर्णता: लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने की समीक्षा।
10. समयबद्ध भुगतान: श्रमिकों को समय पर मजदूरी भुगतान एवं लंबित FTO के निष्पादन की समीक्षा।
बैठक में सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
लक्ष्य स्पष्ट है—पारदर्शी क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं समयबद्ध उपलब्धि।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar