प्रतापगढ़: सई नदी से निकली रामरज नदी यात्रा, गांवों में हरिशंकरी पौध रोपण और जलसंकल्प कार्यक्रम किया गया
लोक भारती ने रविवार दोपहर 2 बजे जिले की प्रमुख नदी सई से मिलने वाली पौराणिक नदी रामरज के पुनरोद्धार हेतु दो दिवसीय रामरज नदी यात्रा की। यात्रा में नदी के किनारे ग्राम सभाओं में हरिशंकरी रोपण और जलसंकल्प कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोक भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेन्द्र पाल सिंह ने नदी के प्रवाह का अध्ययन किया और प्राकृतिक कृषि के महत्व पर चर्चा की।