डूंगरपुर के चौरासी थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही छात्राओं को बाइक से परेशान करने और छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने ऑपरेशन संस्कार के तहत कार्रवाई की। साइबर सेल की मदद से वीडियो की तकनीकी जांच कर पुलिस ने गंधवा-भंवरीया कुआं इलाके में दबिश दी। पुलिस ने पांच युवकों को पकड़ा, जिनमें रमेश, विपिन और शैलेश को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया। घटना में इस्तेमाल दोनों मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। वहीं, तूफान नाम का आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
#DungarpurNews #ChaurasiPolice #OperationSanskar #ActionAgainstCrime