घाटमपुर: घाटमपुर में स्टेशन रोड पर अज्ञात बदमाशों ने संविदा रेल कर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर
घाटमपुर में अज्ञात बदमाशों ने 19 वर्षीय रेलवे में संविदा बुकिंग क्लर्क कृष्णकांत को बुधवार रात 11: 15बजे गोली मार दी।थाना प्रभारी ने बताया कृष्णकांत ड्यूटी से घर लौट रहे थे इस दौरान उनकी चाय की दुकान पर कुछ अज्ञात लोग बैठे थे।उन्होंने देररात्रि दुकान पर बैठने का कारण पूछा तो बदमाशों ने कृष्णकांत को गोली मार दी।गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।