घाटमपुर: साढ़ थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंची गर्भवती महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
साढ़ थाने न्याय की गुहार लगाने पहुंची गर्भवती महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।महिला ने बुधवार शाम 5 बजे बताया कि वह न्याय की आस में पिछले 5 दिनों से थाने और चौकी के चक्कर लगा रही है।वह फतेहपुर से आई है लेकिन पुलिस उसके प्रार्थना पत्र पर कोई कार्रवाई न करते हुए उसको टहला रही है।थाना प्रभारी ने बताया प्रकरण मनमुटाव और पारिवारिक विवाद का है,जांच की जा रही है।