घाटमपुर: साढ़ में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी
साढ़ थाना क्षेत्र में सड़क किनारे अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया।थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 7:00 बजे बताया मृतक बुजुर्ग की शिनाख्त नहीं हो पाई है।शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक की फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।